Monday, July 29, 2019

कानूनी अधिकार संगठन क्या है

कानूनी अधिकार संगठन-

इस संगठन का गठन  नागरिकों को  अपने कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक  करने के उद्देश्य से किया गया  है। जानकारी के अभाव में सामान्यतः लोगों को अपने  कानूनी अधिकारों के बारे में  मालूम नहीं है. यही कारण है कि वे शोषण का शिकार हो जाते हैं। वे कदम कदम पर बरगलाए जाते हैं। झूठे आश्वासन एवं कानून की अनभिज्ञता उनकी जिंदगी को किसी भी  कठिन परिस्थिति में डाल देती है  या फिर अक्सर भ्रष्टाचार का शिकार हो जाते हैं . कभी-कभी तो पूरी जिंदगी की पूंजी भी चली जाती है. जैसे कि उन्होंने किसी कंपनी में पैसा निवेश किया और कंपनी  ठग निकली.और फिर वे दर दर भटकने के लिए मजबूर हो जाते हैं। पीड़ितों की इस पीड़ा को महसूस कर उन्हें सही दिशा में न्याय दिलाने के लिए इस कानूनी अधिकार संगठन का निर्माण किया गया।

संगठन इस देश के प्रत्येक  नागरिक को उसके कानूनी अधिकार बतला रहा है इसको आप इस तरीके से समझ सकते हैं जैसे आपके साथ कोई घटना घटी और आप उसकी सूचना पुलिस को देना चाहते हैं ऐसी स्थिति में एफ आई आर पुलिस द्वारा लिखी जाना आप का कानूनी अधिकार है इस अधिकार से पुलिस आपको वंचित नहीं कर सकती है, आप को बरगला नहीं सकती है कुल मिलाकर पुलिस आपको मना नहीं कर सकती कि वह एफ आई आर नहीं लिख रही है.

आप अपने इस अधिकार के लिए आवाज तभी उठा सकते हैं जब आपको यह पता हो एफ आई आर आप का कानूनी अधिकार है.

ऐसे ही सूचना के अधिकार के तहत आरटीआई आपका हथियार है यह कैसे काम करता है और यह किस तरह से आप का कानूनन अधिकार है इसकी जानकारी यह संगठन आपको देता है.

अपने देश में प्रत्येक नागरिक को खुशहाल  जिंदगी जीने के लिए कानून बनाए गए हैं जिन्हें अधिकार के रूप में आप लोग इस्तेमाल करते हैं लेकिन उसकी जानकारी के अभाव में  सम्मान के साथ नहीं जी पाते हैं और कानूनी अधिकार संगठन उसी के प्रति आप को जागरूक करता है

इस संगठन में  सभी प्रकार की कानूनी  समस्याओं के समाधान के लिए कुशल अधिवक्ताओं और  समाजसेवियों की  टीम लोगों को मुफ्त कानूनी सलाह देने के लिए अपना सहयोग प्रदान कर रही है है ताकि हमारे समाज में  पीड़ितों को न्याय मिल सके एवं उन्हें जागरूक किया जा सके  जिससे कि उनका कोई शोषण न कर पाए ।

समाज में आप जैसे सभी लोगों से सीधा संवाद कायम करने के लिए संगठन में  समाज समाजसेवियों को भी जोड़ा गया है.

 संगठन कैसे काम कर रहा-  संगठन लोगों को जागरूक करने के लिए निशुल्क कानूनी सलाह शिविर का आयोजन अलग-अलग क्षेत्रों में करता है.  इस शिविर में हम आप लोगों की समस्याओं को सुनते हैं और उसके बाद हमारे अधिवक्ताओं की टीम उस समस्या का कानूनी समाधान आपको मुफ्त देती है.

No comments:

Post a Comment