ट्रेन की चपेट में आकर एक युवक की मौत
गाज़ियाबाद-थाना कविनगर क्षेत्र के गुलधर फाटक के पास सुबह ट्रेन की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरी तरफ रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर 4 पर रेल हादसे में एक युवती जख्मी हो गई।युवती अलीगढ की रहने वाली है।कविनगर पुलिस को गुलधर रेलवे फाटक के आस सुबह एक युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली थी।क्षेत्राधिकारी द्वितीय आतिश कुमार ने जानकारी देते हु बताया कि, मरने वाले युवक की पहचान लोकेश पुत्र चरण सिंह के रूप में हुई है। युवक संजयनगर का निवासी है।परिजनों का कहना है कि, कुछ दिनों से वह मानसिक तनाव में था, जिसकी वजह से उसने आत्महत्या कर ली। युवक पेशे से चित्रकार था। सुनने में यह भी आरहा है कि युवक की पत्नी कुछ दिन से अपने मायके में ही रह रही है। जिससे युवक नशे का आदि हो गया था, नशे की वजह से दंपत्ति के बीच अक्सर लड़ाईयां होती रहती थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।