Wednesday, March 15, 2017

मोदी का जन समर्थन बरकरार

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भाजपा की जीत विदेशी मीडिया में भी सुर्खियों में है। विदेशी मीडिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को सराहा है। लिखा कि मोदी ने प्रतिष्ठापूर्ण विधानसभा चुनाव में एकतरफा जीत हासिल की है।
यह 2019 में उनके दोबारा कार्यकाल के लिए चुने जाने का संकेत देती है। यह नोटबंदी के साहसिक फैसले पर मुहर भी है। रॉयटर्स ने यह कहा कि पांच राज्यों में चुनाव पीएम मोदी के तीन साल के शासनकाल का जनमतसंग्रह है। उनकी लोकप्रियता कायम है। खासकर नोटबंदी जैसे विवादास्पद फैसले को लेकर।

अल जजीरा ने लिखा है कि मोदी ने बड़े मूल्य के नोट बंद कर इसे अमीरों के खिलाफ गरीबों और भ्रष्टाचार के विरोध में लड़ाई में बदल दिया। यह जोखिम लेने की उनकी क्षमता को साबित करता है।
अखबार ने लिखा कि यह भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कामकाज की अग्निपरीक्षा था, जिस पर जनता ने मुहर लगाई। यह जीत उनके सुधार के एजेंडे को मजबूती देगी। यह भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर मुहर है। लाइन में खड़े होकर नकदी की कमी की परेशानियों के बावजूद मोदी कालेधन के खिलाफ अपनी मुहिम पर जनता का यकीन पाने में कामयाब रहे।

सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा ने अपना दमखम बरकरार रखा है। यह दुनिया की सबसे तेज गति से विकास करने वाली अर्थव्यवस्था के विकास के एजेंडे को आगे बढ़ाएगा।

यह सिर्फ भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करिश्मे की जीत है और राष्ट्रीय नेता के तौर पर वह दूसरे कार्यकाल की ओर बढ़ रहे हैं। 2019 में उनके दोबारा आने की प्रबल संभावना है। मोदी नोटबंदी को आर्थिक फैसले से राजनीतिक जीत में बदलने में कामयाब रहे। वह भ्रष्टाचार के खिलाफ मसीहा बनकर उभरे हैं। भाजपा के पास ऐसा प्रधानमंत्री है, जो स्थानीय नेता की गैर मौजूदगी की कमी का अहसास नहीं होने देता और सभी सहयोगियों को साथ लेकर एक सूत्र में बांधता है।

रिपोर्ट में कहा कि मोदी की महत्वपूर्ण राज्य जीत से विपक्षी दल हाशिए पर चले गए। यह पांच साल का आधा कार्यकाल पूरा कर चुके पीएम मोदी का मनोबल बढ़ाएगी। मोदी के विजय रथ ने भारत की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस के नेतृत्व पर सवालिया निशान लगा दिए हैं।
विधानसभा चुनाव परिणामों पर विदेशी मीडिया ने क्या लिखा-
रॉयटर्स : पीएम के तीन साल के शासनकाल का जनमत संग्रह
अल जजीरा : अमीरों के खिलाफ गरीबों की जंग बनी नोटबंदी
वॉशिंगटन पोस्ट : मोदी का जन समर्थन बरकरार
गार्डियन : पीएम नरेंद्र मोदी की नीतियों पर मुहर
सीएनएन : विकास का एजेंडा आगे बढ़ेगा
टेलीग्राफ : यह सिर्फ भारत के पीएम मोदी की जीत
बीबीसी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मनोबल बढ़ेगा
न्यूयॉर्क टाइम्स : भ्रष्टाचार के मसीहा बने मोदी

sabhar---live hindustan