*मेरठ : दरोगा मारपिट मामला में भाजपा पार्षद गिरफ्तार*
मेरठ। उत्तर प्रदेश में मेरठ के कंकरखेड़ा क्षेत्र में एक रेस्तरा के मालिक एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पार्षद को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में दरोगा को भी लाइन कर दिया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अखिलेश कुमार ने आज यहां बताया कि हाईवे स्थित एक रेस्तरां में शुक्रवार रात मोहिदीनपुर के चौकी प्रभारी सुखपाल सिंह अपनी महिला मित्र के साथ गये थे। वहां पर किसी बात को लेकर उनका विवाद हो गया। इस बीच रेस्तरां के मालिक तथा भाजपा पार्षद मनीष चौधरी ने दरोगा के साथ मारपीट की।
उन्होने बताया रेस्तरां के मालिक को दरोगा के साथ मारपीट के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। वह वार्ड नंबर 40 से भाजपा के पार्षद है। दरोगा को ड्यूटी में कर्तव्यों का पालन न करने के आरोप लाइन हाजिर कर दिया है। उन्होने कहा यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने से भाजपा तथा राज्य पुलिस की छवि खराब हुई है।
No comments:
Post a Comment