*एनडी तिवारी की आखिरी विदाई में सीएम योगी की हंसी रोके नहीं रुक रही...-*
हाल ही में एक वीडियो सामने आया था जिसमें भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की श्रद्धांजलि सभा के दौरान मंच पर मौजूद बीजेपी सरकार के दो मंत्री बृजमोहन अग्रवाल और अजय चंद्राकर ठहाके लगाते नजर आए। वहीं अब एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को यूपी और उत्तराखंड के पूर्व सीएम एनडी तिवारी के अंतिम संस्कार से पहले सभा में कथित तौर पर हंसते हुए देखा गया है। सोशल मीडिया पर भी ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है यूपी सीएम योगी एनडी तिवारी के अंतिम संस्कार से पहले हंसी मजाक करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान सीएम योगी के साथ बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन अगली पंक्ति में, जबकि यूपी के मंत्री मोहसिन रजा और आशुतोष टंडन उनके पीछे बैठे थे। वहीं एनडी तिवारी का पार्थिव शरीर सामने तिरंगे में लिपटा हुआ था।
No comments:
Post a Comment