कोरोना वायरस: तब्लीगी मरकज में कोरोना वायरस के 24 पॉजिटिव मामले
दिल्ली के निजामुद्दीन में स्थित तब्लीगी जमात के मरकज़ में शामिल 24 जमातें अब तक कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं।
आंध्र प्रदेश में, पिछले 12 घंटों के भीतर कोरोना संक्रमितों की संख्या में वृद्धि हुई है। सोमवार रात 9 बजे के बाद से अब तक 33 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें से 24 दिल्ली में निजामुद्दीन स्थित तब्लीगी जमात के मरकज का कोरोना कनेक्शन सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। इसके अलावा, 5 लोगों के संपर्क में आने से भी संक्रमित लोग पाए गए है। आंध्र प्रदेश में कोरोना रोगियों की संख्या बढ़कर 40 हो गई है।
Delhi (दिल्ली) के निजामुद्दीन में स्थित तब्लीगी जमात के मरकज़ में शामिल 24 जमातें अब तक कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। जबकि 700 लोगों को क्वारनटीन सेंटर भेजा गया है। अब तक जमात में शामिल 9 लोगों की मौत हो चुकी है। मरने वालों में तेलंगाना से लेकर कश्मीर तक के लोग थे। दिल्ली के निजामुद्दीन में स्थित मरकज में कोरोना का एक मामला तब सामने आया जब दिल्ली में एक 64 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। वह कोरोना संक्रमित पाया गया था।
19 प्रदेशों के लोग जमात के मरकज में शामिल होने आए थे। जिनमें से 1830 लोग शामिल हुए थे। अंडमान से 21, असम से 216, बिहार से 86, हरियाणा से 22, हिमाचल से 15, हैदराबाद से 55, कर्नाटक से 45, महाराष्ट्र के 115, मेघालय में 5 और केरल से 15 लोग आए थे। इसके अलावा मध्य प्रदेश से 107, ओडिशा से 15, पंजाब से 9, राजस्थान से 19, झारखंड से 46, तमिलनाडु से 501, उत्तराखंड से 34, उत्तर प्रदेश से 156 और पश्चिम बंगाल से 73 लोग आए थे। अब सरकार हर उस व्यक्ति की तलाश कर रही है जो मरकज में शामिल हुआ या उन लोगों के संपर्क में आया। दिल्ली सरकार के अनुसार, मरकज में लगभग 1830 जमात शामिल थे, जिनमें से 700 को छोड़ दिया गया है, जबकि 334 को दिल्ली के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
No comments:
Post a Comment